ENG vs IND 3rd ODI: वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बेन डकेट ने शानदार शतक जड़ा, जबकि जैकब बेथेल और जो रूट ने भी अहम पारियां खेलीं। आखिरी ओवरों में जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रन का मुश्किल लक्ष्य खड़ा कर दिया।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 192 रन की बड़ी साझेदारी कर डाली। जैकब बेथेल शतक से चूक गए और 93 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए।