IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। फिल एलन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शुरुआत दिलाई, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा।
आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला शनिवार (16 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को सलामी बल्लेबाज फिल एलन ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। फिल एलन ने सिर्फ 35 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाल लिया और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंत तक टिके रहे। रघुवंशी ने 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।