पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और क्रिकेटर दानिश कनेरिया सुर्खियों में हैं। कनेरिया ने हाल में अफरीदी पर पक्षपात और उनके खिलाफ टीम के खिलाड़ियों को भड़काने का आरोप लगाया था। जिसके बाद शाहिद अफरीदी भारत को दुश्मन कह बैठे थे। इससे पहले दानिश कनेरिया ने ये भी आरोप लगाया था कि धर्म के आधार पर उनके साथ पाकिस्तान में भेदभाव किया गया है।
दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी उस वक्त रिएक्ट किया था। गौतम गंभीर ने कहा था, 'हमारे देश में मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे लोग कप्तान बन चुके हैं। हमारे यहां मोहम्मद कैफ को इतनी ज्यादा इज्जत मिली है। इरफान पठान, मुनाफ पटेल इतने ज्यादा खिलाड़ी खेले हैं। यहां तक कि मुनाफ पटेल मेरे बहुत ज्यादा खास मित्र भी हैं। अभी भी आप उन सबसे जाकर पूछिए हम हमेशा एक साथ रहकर एक देश का नाम ऊंचा करने के लिए खेलते थे।'
गौतम गंभीर ने आगे कहा था, 'ये बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्य है जिस तरह से पाकिस्तान से खबरें आ रही हैं। जो भी चीजें शोएब अख्तर ने बोली हैं वो काभी ज्यादा दुर्भाग्य वाली बात है लेकिन, ये सच्चाई है पाकिस्तान की। अगर आप किसी खिलाड़ी के साथ ऐसा कर सकते हैं तो आप सोचकर देखिए आम लोगों के साथ वो कैसा करते होंगे।'