Gautam Gambhir (Gautam Gambhir)
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रविवार को बताया कि उनका कोरोना का टेस्ट निगेटिव आया है। गंभीर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं एक बार फिर से आप सभी से गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की अपील करता हूं। सुरक्षित रहें।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को गंभीर के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाय गया था, जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आइसोलेशन में चले गए थे।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद गंभीर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। गंभीर को अपने टेस्ट के नतीजे का इंतजार था जो रविवार का निगेटिव आया।