RCB को लगा झटका, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)
IPL 2024 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) चोटिल हो गए हैं जिस वजह से अब वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी में होने वाला मुकाबला मिस कर सकते हैं।
अंगूठे पर लगी चोट
बीते गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था जिसके दौरान ग्लेन मैक्सवेल फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। मुंबई इंडियंस की बैटिंग के दौरान एक गेंद सीधा मैक्सवेल के अंगूठे से जा टकराई थी जिसके बाद मैक्सवेल काफी दर्द में दिखे थे।