Glenn Phillips ने वो रिकॉर्ड बना दिया जो केन विलियमसन भी नहीं बना सके, ऐसा करने वाले देश के तीसरे क् (Image Source: X.Com (Twitter))
England vs New Zealand, 2nd Test: ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन करियर का पहला टेस्ट शतक जड़कर अपना नाम न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।
फिलिप्स न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनसे पहले पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल ने ही ऐसा किया था। फिलिप्स दुनिया के 35वें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है।
फिलिप्स ने वनडे और टेस्ट में एक-एक और टी-20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाए हैं।