GAW vs SFU, GSL 2026: 41 वर्षीय इमरान ताहिर की कप्तानी में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने रविवार, 02 अगस्त को ग्लोबल सुपर लीग 2026 के फाइनल में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 6 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का टाइटल जीता। उन्होंने लगातार दूसरी बार ये टूर्नामेंट जीता है।
इस मुकाबले में Guyana Amazon Warriors ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 18.5 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 85 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके आठ खिलाड़ी सिंगल डिजिट में स्कोर करके आउट हुए। मैथ्यू फोर्ड ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं ड्वेन प्रिटोरियस ने 30 गेंदों पर नाबाद 17 रन और कप्तान इमरान ताहिर ने 11 गेंदों पर 11 रन जोड़कर महत्वूर्ण योगदान किया।
ध्यान दें कि एक समय वॉरियर्स का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 29 रन था, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की और 85 रन का स्कोर बनाया। बात करें San Francisco Unicorns के गेंदबाज़ों की तो अनिरुद्ध इमैनुएल ने 4 ओवर में महज़ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं पीटर सिड्डल ने भी अपने 4 ओवर में 18 रन देकर इतनी ही सफलता हासिल की। उनके अलावा फेबियन एलन, कैलम स्टो और करीमा गोरे ने 1-1 विकेट झटका।