Shubman Gill ने 86 रन की विजयी पारी से रचा इतिहास,एबी डी विलियर्स के महारिकॉर्ड की बराबरी की (Image Source: BCCI)
GT vs KKR: गुजरात टाइटंस के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विजयी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े।
एबी डी विलियर्स की बराबरी
गिल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। 119 पारी में गिल ने 14वीं बार आईपीएल में 75 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और एबी डी विलियर्स की बराबरी की। डी विलियर्स ने भी 170 पारियों में 14 बार यह कारनामा किया था।