GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात या बेंगलुरु! यहां देखें Match Prediction और मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी (GT vs RCB Match Prediction, IPL 2026)
Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि IPL के करंट सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड पर 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में विराट कोहली (44 गेंदों पर 81 रन) और देवदत्त पडिक्कल (27 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक ठोके थे।
GT vs RCB, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी