आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने गिल- मिलर के धमाल और नूर- राशिद की शानदार गेंदबाजी मदद से मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। मुंबई की ये लगातार दूसरी हार है। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। गुजरात ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभमन गिल की जगह जोशुआ लिटिल को खिलाया। वहीं मुंबई ने रिले मेरेडिथ की जगह तिलक वर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाया।
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड मिलर ने 22 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं अभिनव मनोहर ने 21 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। मिलर और अभिनव ने 5वें विकेट के लिए 71 (35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट पीयूष चावला ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन नेहल वढेरा ने बनाये। उन्होंने 21 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 26 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 23(12) रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नूर अहमद ने चटकाए। उनके अलावा राशिद खान और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने एक विकेट चटकाया।