मुंबई इडियंस ने यहां शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2022 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को पांच रन से हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। वहीं, गुजरात की ओर से साहा और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 106 रन की धुंआधार साझेदारी हुई। मुंबई द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत शानदार रही। टीम की ओर से सलामी जोड़ी रिद्धिमान साहा और शुभनम गिल ने पारी को आगे बढ़ाया। गुजरात ने पहले पॉवरप्ले के दौरान बिना कोई विकेट गंवाए 54 रन बना लिए थे।
शानदार पारी खेलते हुए दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले ऋद्धिमान साहा ने 31 गेंदों पर दो छक्के और छह चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद गिल ने 35 गेंदों पर दो छक्के और छह चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच 106 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी थी।