इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, GT के विस्फोटक बल्लेबाज़ टॉम बैंटन (Tom Banton) चोटिल होने के कारण साल 2026 के बचे हुए आईपीएल सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात टाइटंस ने साउथ अफ्रीका खिलाड़ी कॉनर एस्टरहुइज़न (Connor Esterhuizen) को अपनी स्क्वाड में शामिल किया है।
टॉम बैंटन हुए बाहर: IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि टॉम बैंटन की उंगली पर चोट लगी है जिस वज़ह से वो आईपीएल के बचे हुए सीजन में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि उन्हें गुजरात टाइटंस ने मिनी ऑक्शन में पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
कॉनर एस्टरहुइज़न को मिली जगह: गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन की रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के 24 साल के बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़न को साइन किया है जो कि पहले बार आईपीएल टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। उन्हें टीम में 75 लाख रुपये में स्क्वाड से जोड़ा गया है।