IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम न्यूजीलैंड को महज 134 रन पर समेटने में सफल रही। इसके साथ ही गुरनूर ने न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजों के बीच तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पूर्व भारतीय दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 मार्च 1994 को वेलिंगटन में खेले गए मुकाबले में 10 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वहीं, जवागल श्रीनाथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2002 को ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।