मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने की संभावना है। पांड्या को मेगा नीलामी से पहले रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने रिटेन नहीं किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले पांड्या अब अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे, जिसके मालिक सीवीसी कैपिटल हैं। फ्रेंचाइजी से आधिकारिक पुष्टि की प्रतिक्षा है।
इस बीच, ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि पूर्व भारतीय सीमर आशीष नेहरा के अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में आने की संभावना है। 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले नेहरा ने पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ उनके सहायक कोच के रूप में काम कर चुक हैं।
अहमदाबाद फ्रें चाइजी अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान और मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को भी साइन करना चाह रही है।