एशिया कप 2023 के तीसरे मैच में भारत के शुभमन गिल को पाकिस्तान के हारिस रउफ ने आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ क्रीज पर काफी समय बताया लेकिन वो लय में बिल्कुल नहीं दिखाई दिए। इसी का फायदा रउफ ने उठाया और उन्हें बोल्ड कर दिया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
15वां ओवर करने आये रउफ ने पहली गेंद 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फुलर डाली। गेंद टप्पा पड़ने के बाद थोड़ी अंदर आयी और गिल ने इसको खड़े-खड़े खेलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स से जा टकराई और गिल की पारी का अंत हो गया। गिल ने 32 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये।
RAUF IS BREATHING FIRE. STRIKES AGAIN AND PUTS GILL OUT OF HIS MISERY. INSANE. #PAKvIND pic.twitter.com/wEr2O9if0N
— Dexie (@dexiewrites) September 2, 2023
इससे पहले शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए कप्तान रोहित शर्मा 11(22) और विराट कोहली 4(7) को बोल्ड करते हुए पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। वहीं लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर कोई कमाल नहीं दिखा पाए और रउफ की गेंद पर 14(9) रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।