Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा ने 161 रनों की पारी से बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक लगाया। रोहित ने 231 गेंदों में 18 चौकों औऱ 2

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 13, 2021 • 17:35 PM
Cricket Image for रोहित शर्मा ने 161 रनों की पारी से बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पह
Cricket Image for रोहित शर्मा ने 161 रनों की पारी से बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पह (Rohit Sharma, Image Credit: BCCI)
Advertisement

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने यहां एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपने करियर का सातवां टेस्ट शतक लगाया। रोहित ने 231 गेंदों में 18 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 161 रनों की शानदार पारी खेली।   इस शतक के साथ कई कीर्तिमान रोहित के नाम जुड़ गए।

रोहित ने अब तक सात टेस्ट शतक लगाए हैं और सभी देश में ही लगे हैं। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था।

Trending


वैसे वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो बांग्लादेश के मोमिनुल हक के नाम अपने शुरुआती 10 शतक देश में ही लगाने का रिकॉर्ड है। इस क्रम में रोहित का नाम दूसरे स्थान पर है। इसके बाद एफएस जैक्सन, चंदू बोर्डे और मार्नस लाबुशैन के नाम हैं, जिन्होंने पांच-पांच शतक देश में लगाने के बाद ही विदेशी पिचों पर तीन अंकों को छुआ था।

रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है। चेन्नई में यह उनका पहला शतक है।

रोहित दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चार टीमों-श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के सभी फारमेट्स में शतक लगाए हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement