Advertisement
Advertisement
Advertisement

अस्पताल में भर्ती सौरव गांगुली खतरे से बाहर

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को सीने में दर्द के कारण यहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि गांगुली

IANS News
By IANS News January 02, 2021 • 17:19 PM
अस्पताल में भर्ती सौरव गांगुली खतरे से बाहर, जरूरत पड़ने पर की जा सकती है एंजियोप्लास्टी Images
अस्पताल में भर्ती सौरव गांगुली खतरे से बाहर, जरूरत पड़ने पर की जा सकती है एंजियोप्लास्टी Images (Sourav Ganguly (Image Source: Google))
Advertisement

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को सीने में दर्द के कारण यहां के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि गांगुली की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। सूत्र के मुताबिक, गांगुली अपने घर में बने जिम में वर्जिश कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और फिर उन्होंने ब्लैकआउट की शिकायत की। उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

कोलकाता निवासी गांगुली को तत्काल शहर में ही स्थित वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल ले जाया गया।

Trending


सूत्र ने बताया कि अस्पताल लाने के बाद उनका ईसीजी टेस्ट किया गया। वह अब ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्हें एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ सकती है। ट्रोपोनिन टी टेस्ट भी उनका किया जाएगा जिससे सीने में उठे दर्द का कारण पता चलेगा।

ऐसी खबर मिली है कि डॉक्टर सरोज मोंडल, जो कि शहर के एसएसकेएम अस्पताल में प्रोफेसर हैं, गांगुली की देखरेख के लिए वुडलैंड्स अस्पताल पहुंच गए हैं और वही उनकी देखरेख कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है, "सौरव गांगुली की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्हें मामूली दिल का दौरा पड़ा है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्दी स्वास्थ होने की कामना करती हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।"

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ट्वीट किया, "दादा के जल्दी स्वास्थ होने की कामना करता हूं।"

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "दादा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। जल्दी ठीक होइए दादा।"
 


Cricket Scorecard

Advertisement