IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार (18 अगस्त) को भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने अपनी फील्डिंग से सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का (Nishan Madushka) का बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
श्रीलंका की दूसरी पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मदुष्का को शॉर्ट गेंद से परेशान किया। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने इस गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही तरीके से बल्ले पर नहीं आया और गेंद टॉप एज लेकर लॉन्ग लेग की दिशा में हवा में चली गई।
इस शॉट के लिए प्रसिद्ध कृष्णा पहले से ही फील्डिंग पर तैनात थे। गेंद को हवा में जाता देख कृष्णा ने तेजी से आगे की तरफ दौड़ लगाते हुए सही समय पर नीचे झुककर शानदार कैच पूरा कर लिया। उनके इस कैच ने श्रीलंकाई पारी को शुरुआती झटका दिया।
VIDEO:
Siraj goes short, Madushka takes the bait, and Krishna pulls off a sharp one at long leg.
Watch SLvIND, 1st Test | Day 4, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.SonySportsNetwork SonyLIV ExtraaaInnings pic.twitter.com/d4gMqItjbu Sony Sports Network (SonySportsNetwk) August 18, 2026