भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs SL Test) का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान श्रीलंका टीम के खेमे (Sri Lanka Cricket Team) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लंकाई टीम के दो बड़े बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे।
RevSportz ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि श्रीलंकाई चयनकर्ता चोटिल पुथम निसांका और कुसल मेंडिस के फिटनेस टेस्ट के नतीजे का ही इंतजार कर रहे थे जिस वज़ह से उन्होंने टेस्ट सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड भी घोषित नहीं की।
निरोशन डिकवेला की वापसी: रिपोर्ट के अनुसार निसांका और मेंडिस की गैरमौजूदगी में अब 33 वर्षीय निरोशन डिकवेला को टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा, जो कि अपने देश के लिए तीन साल बाद कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। उनके पास 54 टेस्ट मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने लगभग 31 की औसत से 2,757 रन बनाए।