India's Best Playing XI For Sri Lanka Test Series: भारतीय टीम अगस्त के महीने में श्रीलंका का टूर करेगी जहां उन्हें 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कैसी होगी।
रविंद्र जडेजा की वापसी: भारतीय टेस्ट टीम में 37 वर्षीय दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। ऐसे में उनकी सीधा प्लेइंग XI में एंट्री होगी। इस दिग्गज के पास 89 टेस्ट मुकाबलों का अनुभव है जिसमें उन्होंने लगभग 38 की औसत से 4095 रन बनाए और 348 विकेट झटके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
जसप्रीत बुमराह और साईं सुदर्शन की फिटनेस पर सस्पेंस: भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका टूर के लिए मजबूत टीम का चुनाव किया है जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और यंग टैलेंट साईं सुदर्शन भी मौजूद हैं। हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों की फिटनेस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।