ICC WTC 2025-27 Points Table: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर सोनल दिनुषा की 264 गेंदों में खेली गई नाबाद 133 रन की जुझारू पारी के कारण ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारत ने मुकाबले में मजबूत स्थिति हासिल करने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई। हालांकि, गॉल में मिली जीत के दम पर भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम फिल्हाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27 Points Table) में पांचवें स्थान पर ही बनी रही है। भारत के खाते में अब 11 टेस्ट मैचों से 68 अंक हैं, जबकि उसका पॉइंट्स प्रतिशत 51.52 है।
श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज खत्म होने के बाद भारत के पास WTC 2025-27 चक्र में अब सात टेस्ट मैच बाकी हैं। इनमें दो टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ और पांच टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलू सरजमीं पर खेले जाएंगे।