IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 352 रन का लक्ष्य रखा।
भारत की इस पारी में सबसे पहले रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए 85 गेंदों में 92 रन की पारी खेली और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर भारत की पारी संभाली। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अच्छी लय दिखाते हुए 69 गेंदों में 57 रन बनाए।
वहीं इसके बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और 87 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छ्क्के शामिल रहे। इसके अलावा नमन धीर ने भी 21 गेंदों में 30 रन जोड़े और पांचवे विकेट के लिए राहुल के साथ 65 रन की अहम साझेदारी निभाई थी।