IND vs NZ T20I:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की वापसी हुई है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
India have announced their squad for the upcoming T20I series against NZ, and the biggest headline is the return of Bhuvneshwar Kumar https://t.co/zKZNHIoPQA
— CRICKETNMORE (cricketnmore) October 6, 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
जी हां, भुवनेश्वर कुमार करीब चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2022 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। इसके बाद अब आईपीएल में उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 2025 और 2026 की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे।