IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा, गिल और बरार ने मचाया धमाल (Image Source: BCCI)
India vs Afghanistan, 1st ODI: कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के अर्धशतक और गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों में 1-0 की बढ़त बना ली है।
बता दें कि बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 25 ओवर प्रति पारी कर दी गई थी।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंदों में 108 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के जड़े। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।