Ireland vs India 2nd T20: बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में रविवार (28 जून) को खेले गए दूसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 154 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 153 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सीरीज जीतने का कारनामा किया और 2-0 से क्लीन स्वीप भी पूरा किया।
इस मुकाबले में टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 48 रन के स्कोर तक टिम टैक्टर (5), रॉस अडायर (16) और कप्तान लोर्कन टकर (15) के विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद हैरी टैक्टर और बेंजामिन कैलिट्ज़ ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
बेंजामिन कैलिट्ज़ ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि हैरी टैक्टर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 53 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इन पारियों की बदौलत आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।