IND vs AFG: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का लक्ष्य, लेकिन 42 रन में गिर (Image Source: BCCI)
India vs Afghanistan, 2nd ODI: कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के शानदार शतकों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (17 जून) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को जीत के लिए 403 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत की शुरूआत खराब रही और 9 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 96 रन के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा 48 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
गिल औऱ किशन ने पारी को संभाला औऱ तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 224 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। गिल ने 119 गेंदों में 22 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 154 रन बनाए। वहीं किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के जड़े।