भारत और अफ़गानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार, 17 जून को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा लेकिन मैच से पहले भारतीय फैंस के मन में लखनऊ के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान लखनऊ में मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है। दोपहर में तापमान 40-41°C तक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए फैंस को पूरे 100 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।
बता दें कि शुभमन गिल की टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और लखनऊ में भारत की कोशिश एक और जीत हासिल करके तीन मैचों की सीरीज़ अपने नाम करने की होगी। वहीं, दूसरी तरफ अफ़गानिस्तान को अपनी उम्मीदें ज़िंदा रखने और सीरीज़ को निर्णायक मैच तक ले जाने के लिए जीतना ज़रूरी होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम इस मैच में भारत को फाइट दे पाती है या नहीं।