NZ vs IND 3rd ODI बारिश के कारण रद्द होने के बाद हैमिल्टन का सेडन पार्क मैदान (NZ vs IND 3rd ODI: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला)
NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में मंगलवार, 10 नवंबर को क्रिकेट फैंस का दिल टूटा है। यहां भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना था, जो कि बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया है।
हैमिल्टन के मैदान पर सुबह से ही काले बादल मंडरा रहे थे। यहां लगातार ही बारिश हो रही थी जिस वज़ह से टॉस में भी काफी देर हुई। देरी के कारण अंपायर ने 10-10 ओवर का खेल कम करके 40-40 ओवर प्रति पारी कर दिया था।
एक मौके पर फैंस के लिए उम्मीद भी जगी और बारिश रुकने के बाद टॉस भी हुआ। ये टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। हालांकि टॉस के तुरंत बाद एक बार फिर बारिश तेज हो गई और आखिर में खेल को रद्द ही करना पड़ा। तो ऐसे हैमिल्टन में फैंस का दिल टूटा और उन्हें निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा।