India vs Sri Lanka 1st Test Stats Preview: ऋषभ पंत-शुभमन गिल इतिहास रचने के करीब,ये महारिकॉर्ड भारत (Image Source: AFP)
India vs Sri Lanka 1st Test Stats Preview: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार (15 अगस्त) से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरूआत सुबह 10 बजे से होगी और दोनों टीम की इस टक्कर में कई खास रिकॉर्ड बन सकते हैं।
600वां टेस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम का यह 600वां टेस्ट मैच होगा। भारत दुनिया की तीसरी टीम बनेगी, जिसने इतने मुकाबले खेले हैं। टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 1097 मैच और ऑस्ट्रेलिया ने 883 मैच खेले हैं।