IND vs IRE: Shreyas Iyer ने बतौर कप्तान पहले T20I में ही बनाया बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs Ireland 1st T20I: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। बता दें कि बतौर भारतीय कप्तान अय्यर की यह पहली सीरीज है और उन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोहित शर्मा को पछाड़ा
सबसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल कप्तानी डेब्यू के मामले में अय्यर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 31 साल 202 दिन की उम्र में पहली बार भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा (30 साल 234 दिन) को पीछे छोड़ा।