आईपीएल 2017 ()
मार्च 22, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): मुंबई इंडियंस की टीम दो बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुकी है। सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, शॉन पोलक और हरभजन सिंह जैसे बड़े नाम आईपीएल में इस टीम की शोभा बढ़ा चुके हैं। 5 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के दसवें संस्करण के लिए फैंस में अभी से ही उत्सुकता बढ़ गई है। इस मौके पर हम आपको आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो एक फैन होने के नाते आपके लिए जानना है बेहद जरूरी।

# आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीड की सहायक कपंनी “इंडिया विन स्पोर्ट्स” के हाथ है।

# मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी का नाम मुंबई रेजर्स रखे जाने की बात थी। लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस का सुझाव दिया।







