IPL 2021: दिग्गज बल्लेबाज एम एस धोनी साल 2008 से CSK के साथ जुड़े हुए हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन IPL खिताब के अलावा दो चैम्पियंस लीग टाइटल भी जीते हैं। सीएसके टीम में धोनी की मौजूदगी के बारे में टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए धोनी की जमकर तारीफ की है।
सीएसके टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू के दौरान धोनी को लेकर कहा, 'धोनी इस वक्त चेन्नई में हैं। धोनी अपने क्रिकेट को बहुत ज़्यादा गंभीरता से लेते हैं। सुबह वो इंडोर नेट्स में प्रेक्टिस करते हैं जबकि दोपहर में वो चैपॉक के मैदान पर प्रेक्टिस कर रहे हैं। वह काफी ज्यादा मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं।'
एन श्रीनिवासन ने आगे इस बात को भी स्पष्ट किया कि आखिर क्यों धोनी शुरुआत से ही सीएसके का हिस्सा बने हए हैं। श्रीनिवासन ने कहा, ' धोनी दृढ़ इरादों वाले हैं और हमें उनकी यही चीज़ काफी पसंद है। क्रिकेट और आईपीएल मे जीत काफी जरुरी है लेकिन जीत के बाद भी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिससे साथ नहीं छोड़ा जाता है। एमएस धोनी 2008 में चैन्नई में आए और वो चेन्नई के साथ और चेन्नई उनके साथ प्यार में पड़ गया। उसके बाद जो कुछ भी हुआ वह इतिहास है।'