IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर SRH की CEO काव्या मारन ने अपने रिएक्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। काव्या मारन को मैच के दौरान अलग-अलग तरह के रिएक्शन देते हुए देखा गया था। वहीं जगदीश सुचित ने अंतिम ओवर में जब रबाडा की गेंद पर छ्क्का मारा था तब तो काव्या खुशी के मारे झूम उठी थीं।
आखिरी ओवर में जीत के लिए हैदारबाद टीम को 16 रनों की जरूरत थी और जगदीश सुचित ने रबाडा के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर हैदराबाद को जीत के दहलीज पर ला दिया था। सुचिन ने जब रबाडा की गेंद पर छक्का लगाया तब काव्या मारन खुशी के मारे अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही लोट गई थीं।
काव्या का यह रिएक्शन इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस में हैदराबाद की हार के बाद दुख भी है। हैदराबाद टीम ने इस मुकाबले को सुपरओवर में गंवाया था जिसके बाद काव्या के चेहरे पर दुख के बादल छा गए थे। काव्या को दुखी देखकर फैंस भी काफी ज्यााद दुखी हैं।
SRH CEO’s reaction after Suchith’s SIX is the best reaction of IPL 2021 pic.twitter.com/nqNIfP4YYX
— ribas (@ribas30704098) April 25, 2021