Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2021: धोनी से आंखें नहीं मिला पा रहे हैं सुरेश रैना, पिछले सीजन दिया था CSK को धोखा

IPL 2021: पिछले सीजन सुरेश रैना (Suresh Raina) ने आईपीएल छोड़कर अचानक स्वदेश लौटकर सभी को हैरान कर दिया था। उस वक्त खराब कमरे को लेकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से रैना का विवाद होने की बात भी सामने

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 01, 2021 • 11:30 AM
Cricket Image for Suresh Raina Shares An Emotional Post With Ms Dhoni
Cricket Image for Suresh Raina Shares An Emotional Post With Ms Dhoni (Image Source: Twitter)
Advertisement

IPL 2021: आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था और वह पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर रही थी। ऐसे में इस सीजन धोनी के धुरंधर पिछली नाकामयाबी को भुलाकर कुछ नया करने को बेताब होंगे। इस सीजन सीएसके के लिए सुरेश रैना भी मैदान पर रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

मालूम हो कि पिछले सीजन सुरेश रैना ने आईपीएल छोड़कर अचानक स्वदेश लौटकर सभी को हैरान कर दिया था। उस वक्त खराब कमरे को लेकर महेंद्र सिंह धोनी से रैना का विवाद होने की बात भी सामने आई थी। धोनी ने रैना को मनाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वह नहीं माने और टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया था। 

Trending


हालांकि, इस पूरे मामले पर धोनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। आईपीएल 2021 के लिए रैना और धोनी साथ में प्रैक्टिस कर रहे हैं। रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। रैना ने धोनी संग तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमेशा आँख से आँख मिला कर नहीं, बल्कि हमेशा दिल से दिल तक!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

सुरेश रैना और धोनी की इस तस्वीर को देखने के लिए फैंस काफी बेताब भी थे। वहीं गौर करने वाली बात यह भी है कि सुरेश रैना ने धोनी के साथ इसी तस्वीर को अपनी प्रोफाइल पिक के रूप में भी लगाई है। बता दें कि सीएसके का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement