Cricket Image for Ipl 2022 Ajinkya Rahane Says I Will Definitely Come Back Stronger Next Year (IPL 2022 Ajinkya Rahane)
IPL 2022, KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। अजिंक्य रहाणे की सीज़न की शुरुआत शानदार रही थी और उन्होंने केकेआर के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। लेकिन, कुछ मैचों बाद उनकी फॉर्म में गिरावट आई और वो प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप हो गए थे।
केकेआर फ्रैंचाइज़ी ने अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और रहाणे के बाहर होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'अजिंक्य रहाणे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण IPL 2022 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। नाइट्स कैंप आपको याद करेगा।'
