MI vs LSG, IPL 2022: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मैच में मैदान पर एक अनहोनी होने से टली। फील्डिंग के दौरान गेंद पकड़ने के चक्कर में युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी क्रुणाल पांड्या से टकरा जाते हैं। जिसके बाद क्रुणाल पांड्या थोड़ा दर्द में नजर आते हैं। मार्कस स्टोइनिस द्वारा फेंके जा रहे 7वें ओवर की अंतिम गेंद पर ये वाक्या घटता है।
सूर्यकुमार यादव लेग साइट की दिशा में शॉट खेलते हैं। गेंद तेजी से बाउंड्री की दिशा में जा रही होती है और गेंद को रोकने के चक्कर में सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे आयुष बदोनी और क्रुणाल पांड्या दौड़ लगा देते हैं। गेंद को जल्द से जल्द कलेक्ट करने के चक्कर में आयुष बदोनी क्रुणाल पांड्या से टकरा जाते हैं।
इस टक्कर के बाद क्रुणाल पांड्या को थोड़ा दर्द में देखा जाता है। वहीं हमेशा से अपने गुस्सैल रवैये के लिए जाने-जाने वाल क्रुणाल के पास जब युवा आयुष बदोनी आते हैं तो वो उठकर उनको ताली देते हैं। सीनियर खिलाड़ी से ताली पाकर आयुष बदोनी का रिएक्शन भी देखने लायक रहता है।
— Maqbool (@im_maqbool) April 16, 2022