Advertisement

IPL 2022: 'तुम्हारे जैसे गेंदबाज सिर्फ छक्का खाने के काबिल हैं', रिंकू सिंह से भिड़े नितीश राणा

IPL 2022 में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले रिंकू सिंह और नितीश राणा के बीच मैदान पर जंग देखने को मिली।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 20, 2022 • 18:10 PM
Cricket Image for IPL 2022: 'तुम्हारे जैसे गेंदबाज सिर्फ छक्का खाने के काबिल हैं', रिंकू सिंह से भिड
Cricket Image for IPL 2022: 'तुम्हारे जैसे गेंदबाज सिर्फ छक्का खाने के काबिल हैं', रिंकू सिंह से भिड (Nitish Rana Rinku Singh)
Advertisement

IPL 2022 को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। 26 मार्च को पहला मुकाबला धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। शुरुआती मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर की टीम KKR नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रही है। इसी कड़ी में केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज नितीश राणा और रिंकू सिंह के बीच जबरदस्त बैटल देखने को मिली। इस दौरान रिंकू सिंह बल्लेबाज नितीश राणा से थोड़ा खफा भी नजर आते हैं।

मुंबई के डीवाय पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड में नितीश राणा और रिंकू सिंह के बीच 8-बॉल चैलेंज देखने को मिला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शुरुआत में रिंकू सिहं की गेंदों को खेलने में नितिश राणा थोड़े असहज दिखे लेकिन बाद में उन्होंने रिंकू की गेंद पर लंबे-लंबे छक्के जड़े।

Trending


वहीं रिंकू सिंह को वीडियो में यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्होंने दो बार नितीश राणा को आउट किया है। वहीं नितिश राणा रिंकू से कहते हैं, 'तुम्हारे जैसे गेंदबाज सिर्फ छक्का खाने के काबिल हैं।' वीडियो के अंत में रिंकू को हताशा से कहते हुए देखा जाता है कि चलो तुम जीत गए राणा। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ हद तक माहौल गरमाता हुआ नजर आता है लेकिन, अंत में नितीश राणा रिंकू सिंह को गले लगा लेते हैं। बता दें कि केकेआर ने नितीश राणा को आईपीएल मेगा ऑक्शन में दोबारा 8 करोड़ रुपए में खरीदा है वहीं रिंक सिंह को 55 लाख रुपए देकर अपने स्कवॉड में शामिल किया है। केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस,राजस्‍थान रॉयल्‍स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ ग्रुप ए में है।

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स से जा भिड़े जर्मेन ब्लैकवुड, 2 मिनट 46 सेकंड तक चली बंपर लड़ाई


Cricket Scorecard

Advertisement