IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव गजब की फॉर्म में हैं। आलम ये है कि दिल्ली ने अब तक आईपीएल 2022 में 4 मैच जीते और चारों ही मुकाबले में मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव को मिला। कुलदीप यादव मैदान के अंदर तो जलवा बिखेर ही रहे हैं लेकिन, मैदान के बाहर भी वो ट्रोलर्स की पकड़-पकड़कर क्लास लगा रहे हैं।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कल अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। इस खास मौके पर कुलदीप यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रोहित भाई। हमेशा आपका सपोर्ट मिला है। हमने साथ में जो भी मस्ती की है। सभी के लिए चीयर्स। अपने दिन का आनंद उठाओ।' कुलदीप यादव के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
Happy birthday Rohit Bhai. Appreciate your support always. Cheers to all the fun we have had together & all the wonderful memories to come. Enjoy your day. @ImRo45pic.twitter.com/4BBKskNLjM
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) April 30, 2022
यूजर ने कुलदीप यादव को ट्रोल करते हुए लिखा, 'केएल को भाई, रोहित को स्किप और पंत को धोनी जैसा शांतचित। ये आदमी अपनी कामयाबी के नशे में है। उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाए।'कुलदीप यादव ने इस ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा, 'हर जगह मत हगा करो भाई।'
Har jagah mat huga karo bhai .
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) April 30, 2022