MS Dhoni CSK: धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। आईपीएल में कई मौकों पर मैदान पर फैंस को धोनी के लिए दीवानगी की सारे हदें पार करते हुए तक देखा जा चुका है। आईपीएल 2022 में चैन्नई सुपर किंग्स की हालत खस्ता है और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। बावजूद इसके CSK के हर मैच में मैदान दर्शकों से खंचा-खंचा भरा रहता है।
मैदान भरे रहने के पीछे की असल वजह कोई और नहीं बल्कि चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी जब धोनी नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए तब स्टेडियम में फैंस उनके नाम के जयकारे लगाने लगे। इस दौरान स्टेंड में एक फैन को प्लेकार्ड के साथ देखा गया।
Crowd chanting Dhoni Dhoni. His entry says it all@msdhoni @ChennaiIPL #CSKvsGT pic.twitter.com/rVKlISY3Is
— Khush (@chhikarakhush7) May 15, 2022
उस प्लेकार्ड पर लिखा था, 'मैं 1400 किलोमीटर यात्रा कर सिर्फ धोनी को खेलते हुए देखने के लिए आया हूं।' वहीं एक अन्य धोनी के दीवाने को प्लेकॉर्ड के साथ देखा गया जिसपर लिखा था, 'तीन जनरेशन मैं, मेरा बेटा और मेरा पोता धोनी को देखने के लिए आए हैं।' हालांकि, धोनी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 10 गेंदों पर महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।
Thala Entry#CSKvsGT pic.twitter.com/QzZSjYTWG1
—(@naVijay6676) May 15, 2022