IPL 2022 RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में युवा बल्लेबाज रियान पराग ने फैंस का ध्यान खींचा। 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान पराग वैसे तो कुछ खास नहीं कर सके और महज 9 रन बनाए।
लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की बुलेट रफ्तार की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाकर उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर रियान पराग ने आव देखा ना ताव और एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर 92 मीटर लंबा सिक्स जड़ दिया।
एनरिक नॉर्खिया द्वारा फेंकी गई ये गेंद 143.4 kph की रफ्तार से थी लेकिन, जिस तरह से रियान पराग ने गेंद को बाउंड्री लाइन पार करवाया वो दर्शाता है कि रियान भविष्य में टीम इंडिया के लिए भी बड़े मैच फिनिशर बन सकते हैं। रियान पराग अभी काफी युवा हैं ऐसे में जितना ज्यादा वो क्रिकेट खेलेंगे उतना ज्यादा ही वो सीखेंगे।
— Patidarfan (@patidarfan) May 11, 2022