आईपीएल के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 3 रनों से हरा दिया है। इस मैच में हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 76 रन बनाए, वहीं गेंदबाज़़ी में उमरान मलिक ने 3 सफलताएं हासिल की।
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद सनराइजर्स ने राहुल त्रिपाठी, प्रियम गर्ग और निकोलस पूरन की विस्फोटक पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 194 रनों का लक्ष्य रखा था।
सनराइजर्स के लिए राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। वहीं युवा बल्लेबाज़ प्रियम गर्ग ने 26 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 42 रन बनाए थे। कैरेबियाई स्टार निकोलस पूरन ने भी टीम के लिए 22 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 38 रनों का महत्वपूर्ण योगदान किया था।
SRH Keep Their Playoff Hopes Alive!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 17, 2022
.
.#Cricket #SRH #IPL2022 #TATAIPL pic.twitter.com/A3XTddLawS