इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का बिगुल बज गया है। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर सभी 10 टीम में बोली लगाएंगी। भारतीय समयानुसार ऑक्शन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट है।
ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा बेस प्राइस 2 करोड़ है,जिसमें 19 खिलाड़ी और सभी विदेशी। 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में 11 और 1 करोड़ के बेस प्राइस में 20 खिलाड़ी हैं।
3 खिलाड़ी जो सबसे महंगे बिक सकते हैं
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर जमकर पैसा बरसने की उम्मीद है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर सबकी नजरें रहेंगी। इस ऑक्शन में स्टोक्स सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में स्टोक्स ने अपनी पारी से इंग्लैंड के शानदार जीत दिलाई थी। स्कोक्स को इससे पहले 2017 में में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ में और 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
दूसरे खिलाड़ी इंग्लैंड के ही युवा ऑलराउंडर सैम करन है, जो टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। करन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे, उससे पहले
वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे।
भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा आईपीएल 2023 के ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं,जिनकी उम्र 40 से ज्यादा हैं। अमित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार हैं। दूसरे खिलाड़ी अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी हैं, जो 1 जनवरी को 38 साल के हो जाएंगे। तीसरे नंबर पर नामिबिया के 37 साल के ऑलराउंडर डेविड विज हैं।