Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2023: LSG के कप्तान केएल राहुल ने इस चीज पर फोड़ा पंजाब किंग्स से मिली हार का ठिकरा

आईपीएल 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा के अर्धशतक और सैम कुरेन की शानदार गेंदबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से मात दे दी।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 15, 2023 • 23:48 PM
IPL 2023:  LSG के कप्तान केएल राहुल ने इस चीज पर फोड़ा पंजाब किंग्स से मिली हार का ठिकरा
IPL 2023: LSG के कप्तान केएल राहुल ने इस चीज पर फोड़ा पंजाब किंग्स से मिली हार का ठिकरा (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के अर्धशतक और सैम कुरेन (Sam Curran) की शानदार गेंदबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से मात दे दी। इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा कि हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। 

मुझे लगता है कि हमने लगभग 10 रन कम बनाये थे। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। प्रत्येक खिलाड़ी की एक अलग भूमिका होती है। हमारे पास पूरन और स्टोइनिस के रूप में पावर हिटर हैं। मेयर्स टॉप आक्रामक रुख अपनाते है और हममें से कुछ को परिस्थितियों का आकलन करना होता है और उनके लिए जो काम करता है उस पर टिके रहना पड़ता है।"

Trending


लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 74(56) रन कप्तान केएल राहुल ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा काइल मेयर्स ने 23 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 29 रन बनाये। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 3 विकेट कप्तान सैम कुरेन ने हासिल किये। उनके अलावा 2 विकेट कागिसो रबाडा ने चटकाए। वहीं एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और सिकंदर रजा ने अपने नाम किया। इस मैच में पंजाब की कप्तानी शिखर धवन की जगह सैम करन ने की थी क्योंकि गब्बर पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चोटिल हो गए थे। 

Also Read: IPL T20 Points Table

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने यह मैच 19.3 ओवर में 161 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 57(41) रन सिकंदर रजा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 34(22) रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। अंत में शाहरुख खान ने 10 गेंद में एक चौके 2 छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया और टीम को जीत दिलाई। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट डेब्यूटेंट युद्धवीर सिंह, मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने चटकाए। उनके अलावा एक-एक विकेट कृष्णप्पा गौतम और क्रुणाल पांड्या ने लिया। 


Cricket Scorecard

Advertisement