Advertisement

IPL 2024: हेड के तूफानी शतक और क्लासेन के अर्धशतक के दम पर हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 288 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य

आईपीएल 2024 के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर बनाया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 15, 2024 • 21:21 PM
IPL 2024: हेड के तूफानी शतक और क्लासेन के अर्धशतक के दम पर हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 288 रन का रि
IPL 2024: हेड के तूफानी शतक और क्लासेन के अर्धशतक के दम पर हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 288 रन का रि (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रैविस हेड (Travis Head) के रिकॉर्ड शतक और हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर बनाया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ये हैदराबाद ने इस पारी में 22 छक्के लगाए, जो आईपीएल के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के है।

इससे पहले हाईएस्ट स्कोर हैदराबाद के नाम ही था जो उन्होंने इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। मुंबई के खिलाफ हैदराबाद ने 277 रन का स्कोर बनाया था। हैदराबाद ने पावरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट खोये 76 रन बनाये। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बेंगलुरु  की तरफ से इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में यश दयाल की जगह अनुज रावत को खिलाया। 

Trending


हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड के बल्ले से निकले। उन्होंने 41 गेंद में 9 चौको और 8 छक्कों की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। ये शतक उन्होंने 39 गेंद में शतक बना दिया। ये आईपीएल के इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। वहीं हैदराबाद की तरफ से सबसे तेज शतक है। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंद में 2 चौको और 7 छक्कों की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

हेड और क्लासेन ने दूसरे विकेट के लिए 57 (26) रन की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। हेड और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 108 (49) रन की साझेदारी करते हुए टीम को तेजतर्रार शुरुआत दी। अब्दुल समद ने 10 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली। एडेन मार्करम 17 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार वैशाख, रीस टॉपली, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन। 

बेंगलुरु के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा। 

Also Read: Live Score

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी। 


Cricket Scorecard

Advertisement