आईपीएल 2024 के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। हैदराबाद ने बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
पारी का 17वां ओवर करने आये फर्ग्यूसन ने दूसरी गेंद लेंथ पर डाली। क्लासेन ने इस गेंद पर 106 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया। ये गेंद स्टेडियम की छत पर चली गयी। क्लासेन ने इस मैच में 31 गेंद में 2 चौको और 7 छक्कों की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं ट्रैविस हेड ने 41 गेंद में 9 चौको और 8 छक्कों की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा अब्दुल समद ने 37(10) और एडेन मार्करम ने 35(17)* रनों की पारियां खेली। इन पारियों की मदद से ही हैदराबाद इतना बड़ा स्कोर बना पाया।
Got an update from #Chandrayaan, the ball is still travelling at the speed of light #TATAIPL #RCBvSRH #IPLonJioCinema #HeinrichKlaasen #IPLinTelugu pic.twitter.com/fmVeijmSlk
— JioCinema (@JioCinema) April 15, 2024
टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा था कि, "हम लक्ष्य का पीछा करेंगे। पूरे सीजन में ऐसा ही रहा है। (पिच पर) यह थोड़ा धीमा हो गया है। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। ऐसा महसूस होता है कि अधिकांश समय हम अपनी पूरी क्षमता से नहीं खेले हैं। हमने यह देखने के लिए बदलाव किए हैं कि क्या हम इसमें बदलाव ला सकते हैं। मैक्सवेल और हैं, सिराज बाहर हैं। लॉकी फर्ग्यूसन की टीम में वापसी हुई है।"