आईपीएल 2024 (IPL 2024) के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली (Virat Kohli) के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में प्रभसिमरन सिंह की जगह अर्शदीप सिंह को खिलाया। बेंगलुरु की तरफ से इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में यश दयाल की जगह महिपाल लोमरोर आये।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(37) रन शिखर धवन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। जितेश शर्मा ने 27(20) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 2 छक्के लगाए।
सैम करन ने 17 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन बनाये। शशांक सिंह ने 8 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 21* रन बनाये। शिखर और प्रभसिमरन ने दूसरे विकेट के लिए 55 (38) रन की साझेदारी निभाई। जितेश और करन ने 5वें विकेट के लिए 52 (34) रन की साझेदारी निभाई। मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। अल्ज़ारी जोसेफ और यश दयाल एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।