Jasprit Bumrah Record: भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज (NZ vs IND Test Series) में इतिहास रच सकते हैं। बुमराह न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी गेंदबाज़ी से धमाका करके एक साथ तीन बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं। वो एक ऐसा कारनामा करने के भी करीब हैं, जो कि WTC के इतिहास में अब तक किसी भारतीय गेंदबाज़ ने नहीं किया।
तोड़ सकते हैं अश्विन का महारिकॉर्ड: जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन में भारत के नंबर-1 गेंदबाज़ बनने के करीब हैं। उन्होंने अब तक WTC में 42 मुकाबले खेले और 185 विकेट चटकाए। यहां से वो न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में 11 विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वो रविचंद्रन अश्विन को पछाड़ देंगे और भारत के लिए WTC में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। बताते चलें अश्विन ने 41 WTC टेस्ट खेले और 195 विकेट झटके।
टेस्ट में 250 विकेट: जसप्रीत बुमराह भारत के एक लीज़ेंड बॉलर हैं। वो टेस्ट में अपने 250 विकेट पूरे करने के भी बेहद करीब हैं। बुमराह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में 16 विकेट लेकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। भारत के अब तक चार ही तेज गेंदबाज़ ने टेस्ट में 250 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में महान कपिल देव (434 टेस्ट विकेट), इशांत शर्मा (311 टेस्ट विकेट), जहीर खान (311 टेस्ट विकेट) और जवागल श्रीनाथ (236 टेस्ट विकेट) का नाम दर्ज है।