रोहित शर्मा 36 साल के होने वाले हैं। उम्र के इस पड़ाव पर हिटमैन ज्यादा आईपीएल खेल सकें इस बात की संभावना काफी कम है। आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हिटमैन की जगह मुंबई इंडियंस की टीम इन 3 में से किसी खिलाड़ी को कप्तान बनाने के बारे में सोच सकती थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आखिरी सीजन बेहद खराब रहा था वहीं हिटमैन को आए दिन चोटिल होने की समस्या भी रहती है।
सूर्यकुमार यादव: टी20 क्रिकेट में अपना लोहा मनवाने वाले 32 साल के सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। सूर्यकुमार यादव ने अबतक आईपीएल में कप्तानी नहीं की है लेकिन, उन्हें आईपीएल खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में इस खिलाड़ी को मुंबई की टीम नए कप्तान के रूप में देख सकती है। सूर्यकुमार यादव ने 123 आईपीएल मैचों में 136.78 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं।

