Joe Root Record: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार, 09 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले (ENG vs PAK 3rd Test) में अपनी बैटिंग से शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच सकते हैं। जो रूट के पास इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक (Alastair Cook) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
टूटेगा एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड: इंग्लिश कैप्टन जो रूट टेस्ट क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। वो टेस्ट इंटरनेशनल में 14,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है और 51 की औसत से 20 मैचों की 34 पारियों में 1,581 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि बर्मिंघम टेस्ट के दौरान जो रूट पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की धुलाई करके दो पारियों में 139 रन जोड़ने में कामयाब होते हैं, तो वो इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल इस रिकॉर्ड की नंबर-1 पॉजिशन पर इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ एलिस्टेयर कुक हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के सामने 20 मैचों की 36 पारियों में 1719 रन बनाए। इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर पाकिस्तान के दिग्गज इंजमाम-उल-हक और तीसरी पॉजिशन पर इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कैप्टन जो रूट हैं।