Jofra Archer 11 Ball Over: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर का नाम ऐसी अनचाही लिस्ट में दर्ज हो गया, जिसमें कोई गेंदबाज अपना नाम नहीं देखना चाहेगा।
दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (9 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खले रहे इंग्लैंड स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पारी का पहला ओवर फेंकते हुए कुल 11 गेंदें डाल दीं।
आर्चर ने इस ओवर में काफी संघर्ष किया और लाइन-लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाए। उन्होंने 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंकी, जिसके चलते ओवर पूरा करने में उन्हें 11 गेंदें लग गईं और इस ओवर में गुजरात ने बल्लेबाजों ने कुल 18 रन वसूले। इसी के साथ उनका नाम आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की अनचाही लिस्ट में शामिल हो गया।